धार: धरमपुरी में सीसीआई द्वारा कपास खरीदी को लेकर किसानों का फिर हंगामा
Dhar, Dhar | Nov 20, 2025 धरमपुरी में सीसीआई की कपास खरीदी को लेकर एक बार फिर किसानों का हंगामा।धार जिले के धरमपुरी में गुरुवार शाम 4:00 सीसीआई कपास खरीदी को लेकर कृषि उपज मंडी में एक बार फिर किसानों का हंगामा हो गया। किसानों का आरोप है कि बे-मौसम बारिश और ठंड के कारण कपास में नमी आना स्वाभाविक है, लेकिन सीसीआई अधिकारी कपास खरीदने से साफ इंकार कर रहे हैं।