धार: धामनोद में शराब कंपनी के कर्मचारियों से मारपीट, मैनेजर व स्टाफ घायल, पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज किया
Dhar, Dhar | Nov 20, 2025 धामनोद में गुरुवार को शराब कंपनी के मैनेजर और स्टाफ के साथ कुछ लोगों ने जमकर मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में 6 नामजद और 4 से 5 अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मैनेजर शैलेंद्र जायसवाल ने पुलिस को बताया कि वे अपने स्टाफ के साथ धार फाटे के एक ढाबे पर खाना खा रहे थे। तभी कुछ लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे।