धार: धार जिले के खलघाट में खाद्य विभाग की कार्रवाई, मसालों के नमूने जांच के लिए भेजे
Dhar, Dhar | Nov 20, 2025 धार जिले के खलघाट में खाद्य विभाग ने गुरुवार को वाहनों से बिक रहे मसालों और अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए नमूने लिए। विभाग ने खलघाट चौराहे पर स्थित महालक्ष्मी आइसक्रीम दुकान से भी सैंपल एकत्र किए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे।