धार: मांडु के जहाज महल में पुरातत्व विभाग ने चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता का किया आयोजन, 200 से अधिक बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
Dhar, Dhar | Nov 20, 2025 विश्व धरोहर सप्ताह के तहत मांडू के ऐतिहासिक जहाज महल में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न हुआ। इसमें 200 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। पुरातत्व विभाग द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम विश्व धरोहर सप्ताह के दूसरे दिन हुआ।