उदवंत नगर: हत्याकांड के फरार आरोपियों के घर उदवंतनगर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
उदवंतनगर थाना क्षेत्र में अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को थाना कांड संख्या 131/24 (धारा 147/148/149/302 आईपीसी) से संबंधित हत्या मामले के फरार अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की।पुलिस अधीक्षक राज के निर्देश पर गठित विशेष पुलिस टीम ने फरार आरोपियों के घर पर विधिवत रूप से इश्तेहार (प्रोक्लेमेशन नोटिस) तामील कराया।