शाहजहांपुर: ट्रैक्टर पलटने से बड़ा हादसा, नदी में गिरे चार लोग, बाल-बाल बची जान बाइट पीड़ित वीरेश
जिगरी पुर निवासी राम लड़ैते, वीरेश कुमार, शेखर और यशवी ट्रैक्टर पर सवार होकर गेहूँ काटने जा रहे थे। इसी दौरान चकरोड की मिट्टी धंसने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा। हादसे में चारों लोग ट्रैक्टर के नीचे और पानी में काफी देर तक दबे रहे। चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला और तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।