मोदी परिवार के तत्वाधान में दिल्ली प्रदेश साहू राठौर महासभा के द्वारा दिल्ली के मदनपुर खादर में शुक्रवार को माँ कर्मा जयंती समारोह का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एस राहुल ने किया।इस दौरान कथावाचक महीपत सिंह ने मां कर्मा के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए मां कर्मा की आरती करवाई ।