मधेपुरा: IGIMS पटना के डॉक्टरों ने मधेपुरा में रोबोटिक सर्जरी के बारे में दी जानकारी
मधेपुरा में ASI बिहार चैप्टर के तत्वावधान में रासबिहारी स्कूल के समीप प्रेस वार्ता का आयोजन किया। जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बदलते मौसम, बढ़ते प्रदूषण और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को लेकर जानकारी दी। रोबोटिक सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि IGIMS में विश्वस्तरीय रोबोटिक मशीन के माध्यम से मरीजों का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया जाता है।