मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में बिजली का करंट लगने से युवती हुई अचेत, सीएचसी राजगढ़ में इलाज जारी
सोनभद्र जनपद के लोहार गांव की 18 वर्ष की पुष्पा एक सप्ताह पहले अपने जीजा गुड्डू यादव के घर भवानीपुर गांव आई हुई थी। शुक्रवार की सुबह घर में लटक रहे बिजली के तार को हटाने के लिए जैसे ही हाथ लगाई थी कि इसी दौरान बिजली के तार में प्रभावित करंट लगने से अचेत हो गई। परिजनों द्वारा आनन फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया इलाज जारी।