संदेश: लाभार्थी कार्यशाला के तहत चेला गांव मे बीजेपी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में बताया
संदेश प्रखंड के चेला गांव में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओ के बारे में ग्रामीणों के हर घर दस्तक दे बताया व अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं का लाभ लेने को अपील किया।अध्यक्षता प्रदेश कार्य समिति सदस्य राम दिनेश यादव ने किया।कार्यक्रम का आयोजन लाभार्थी कार्यशाला के तहत किया गया।मौके पर कई बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।