संदेश: संदेश विधानसभा क्षेत्र में जलाशयों व नदी के तट पर श्रद्धालुओं ने देर रात तक रविदास बाबा की प्रतिमा का विसर्जन किया
धूमधाम से डीजे के धुन पर झूमते हुए श्रद्धालुओ ने संदेश विधान सभा क्षेत्र में जलाशयों व नदी के तटों पर पहुच देर रात तक संत शिरोमणि रविदास बाबा जी प्रतिमा का विसर्जन किया।जिस दौरान सभी की आंखे नम हो गई।श्रद्धालुओ ने बताया कि बाबा सभी का भलाई करते है हमी सभी हर वर्ष बाबा की प्रतिमा रख कर दो से तीन दिन पूजा अर्चना करते है।जिसके बाद प्रतिमा का विसर्जन करते है।