महोबा: महोबा में बिना रॉयल्टी गिट्टी परिवहन पर क्रशर मालिक समेत 5 लोगों पर केस दर्ज, 2 चालक गिरफ्तार
Mahoba, Mahoba | Jun 28, 2026 महोबा जनपद के खन्ना कस्बे में हमीरपुर रोड पर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के नीचे चेकिंग के दौरान खनिज विभाग ने बिना रॉयल्टी गिट्टी ले जा रहे चार ट्रक पकड़े। खनिज मोहर्रिर विनोद राजकमल की तहरीर पर क्रशर मालिक, दो ट्रक चालकों बबलू व चंद्र प्रकाश यादव निवासी उन्नाव, व दो ट्रक मालिकों पर अवैध खनिज परिवहन का केस दर्ज हुआ है। जांच में ट्रक चालक कोई अभिलेख नहीं दिखा सके।