इंदरगढ़: ग्राम खड़ुआ पार्वती वेयरहाउस का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, कमियां मिलीं, किसान परेशान, बारदाना एवं पल्लेदार नहीं मिले
इंदरगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम खड़ुआ वेयरहाउस में दतिया स्वप्पिल वानखेडे नकल निरीक्षण के बाद भी खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए। रोहाणी वेयरहाउस पर संचालित खड़ऊआ, गोदन और उचाड़ खरीदी केंद्रों पर मीडिया ने आज शुक्रवार 3 बजे रियलिटी चेक में अनियमितताएं सामने आईं। मीडिया पहुंचते ही गेहूं के कचड़े पर झाड़ू लगाई गई और सफाई दिखाने की कोशिश की गई।