Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
image
image
image
image
image

➡️ दलहन फसलों की स्थिति देखने खेतों में पहुंचे निदेशक डॉ. महेश कुमार, किसानों से किया सीधा संवाद ➡️ दलहन आत्मनिर्भरता मिशन के तहत बैतूल जिले में खरीफ दलहन फसलों का लिया जायजा, अधिकारियों से जानी योजनाओं की प्रगति दलहन आत्मनिर्भरता मिशन के अंतर्गत जिले में खरीफ दलहन फसलों के क्षेत्र विस्तार, उत्पादन एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लेने भारत सरकार के दलहन विकास निदेशालय के निदेशक डॉ. महेश कुमार ने बैतूल जिले का मैदानी भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर किसानों के खेतों का निरीक्षण किया तथा दलहन फसलों की वर्तमान स्थिति को देखा। मैदानी भ्रमण के दौरान निदेशक डॉ. महेश कुमार ने दलहन फसलों की बुवाई, फसल की स्थिति, उन्नत बीजों के उपयोग एवं उत्पादन बढ़ाने के लिए अपनाई जा रही कृषि तकनीकों की जानकारी ली।उन्होंने खेतों में किसानों से सीधे संवाद करते हुए दलहन उत्पादन से जुड़े उनके अनुभवों और समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। किसानों ने भी खेती के दौरान आने वाली विभिन्न व्यावहारिक समस्याओं तथा उत्पादन बढ़ाने के लिए आवश्यक सुविधाओं को लेकर अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने किसानों को उन्नत बीज, वैज्ञानिक फसल प्रबंधन एवं बेहतर कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने दलहन फसलों की उत्पादकता बढ़ाने के साथ-साथ जिले में दलहन क्षेत्र के विस्तार की संभावनाओं पर भी चर्चा की। उन्होंने मैदानी स्तर पर संचालित योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने तथा किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं एवं तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराने पर जोर दिया। इस अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारियों ने जिले में दलहन आत्मनिर्भरता मिशन के अंतर्गत संचालित गतिविधियों, फसल क्षेत्र विस्तार, बीज वितरण एवं किसानों तक योजनाओं के लाभ पहुंचाने के संबंध में जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि किसानों को दलहन उत्पादन के लिए आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है तथा खेत स्तर पर फसलों की स्थिति की नियमित निगरानी की जा रही है। भ्रमण के दौरान उपसंचालक कृषि आर.जी. रजक, सहायक संचालक कृषि दीपक सरेयाम, तकनीकी सहायक प्रकाश खातरकर, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अल्का कोडापे एवं कृषि विकास अधिकारी कुंती आठनेरे सहित कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान निदेशक ने कहा कि दलहन फसलों का उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों तक उन्नत तकनीक और गुणवत्तापूर्ण बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है। खेत स्तर पर किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं को समझना और उनका तकनीकी समाधान उपलब्ध कराना दलहन आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। Jansampark Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul

54 views | Betul, Madhya Pradesh | Aug 8, 2026

MORE NEWS

➡️ सीएसआर परियोजनाओं से शिक्षा, आजीविका और खेल सुविधाओं को मिलेगा नया आयाम

➡️ आजीविका पार्क में एक ही छत के नीचे संचालित होंगी विभिन्न आजीविका गतिविधियां

➡️ सांची पार्लर और उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने के निर्देश

➡️ 13 अगस्त को आयोजित होने वाले रक्तांजलि कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन

शनिवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जिले में सीएसआर के तहत शिक्षा संजीवनी, आजीविका पार्क, जिला स्पोर्ट इंटीग्रेटेड कंपलेक्स सहित विभिन्न प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, बैतूल विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल, आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, मुलताई विधायक श्री चंद्रशेखर देशमुख, भैंसदेही विधायक श्री महेंद्र सिंह चौहान, घोड़ाडोंगरी विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उईके एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजा पवार सहित कलेक्टर डॉ.सौरभ संजय सोनवणे उपस्थित रहे। बैठक के दौरान 13 अगस्त को आयोजित होने वाले रक्तांजलि कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। 

➡️ शिक्षा संजीवनी प्रोजेक्ट हुआ लॉन्च

बैठक के दौरान जिले के नवाचार शिक्षा संजीवनी प्रोजेक्ट को लॉन्च किया गया। वहीं जिले में शिक्षा के इंफ्रास्ट्रक्चर के तहत स्कूलों में डेस्क-बेंच की उपलब्धता, जेईई एवं नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए ई-लर्निंग की व्यवस्था, प्रोफेशनल कोर्स के सब्सक्रिप्शन की सुविधा तथा ब्लॉक स्तर पर ई-लर्निंग युक्त उन्नत लाइब्रेरी विकसित किए जाने की जानकारी दी गई। इन कार्यों को सामुदायिक सहभागिता एवं डीएमएफ के माध्यम से गति दी जाएगी। स्कूलों के अपग्रेडेशन के अंतर्गत रिनोवेशन, अतिरिक्त कक्षों का निर्माण तथा नवीन भवन निर्माण के प्रस्ताव भी तैयार किए जाएंगे।

प्रभारी मंत्री श्री पटेल एवं बैतूल विधायक श्री खंडेलवाल ने कहा कि शिक्षा संजीवनी प्रोजेक्ट में सामुदायिक सहभागिता भी सुनिश्चित की जाए। इसके अंतर्गत स्कूलों को गोद लेने, स्कूलों के रिनोवेशन, रंगाई-पुताई, स्किल डेवलपमेंट तथा शिक्षकों के अपडेटेशन जैसी गतिविधियों को शामिल किया जाए। उन्होंने सामाजिक सहभागिता बढ़ाने के लिए इंडस्ट्रियल एवं निजी स्कूलों की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पॉलिटेक्निक के उत्कृष्ट संचालन के लिए शिक्षकों की सराहना भी की। आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने स्कूलों के अपडेटेशन पर जोर दिया।

बैठक में बैतूल लाइवलीहुड इनोवेशन के संबंध में चर्चा की गई। इसमें जिले में प्रगतिरत स्व सहायता समूहों, लखपति दीदी सहित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। सीएसआर के तहत प्रस्तावित आजीविका पार्क में मछली पालन, बकरी पालन सहित अन्य आजीविका गतिविधियों को एक ही छत के नीचे संचालित किए जाने की योजना की समीक्षा की गई। इस दौरान प्रभारी मंत्री श्री पटेल एवं बैतूल विधायक श्री  खंडेलवाल ने कहा कि बैतूल जनजातीय अंचल होने के कारण यहां के उत्पादों की गुणवत्ता अच्छी है। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्र के उत्पादों की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए स्व-सहायता समूहों के उत्पादों की एक नाम से मार्केटिंग एवं ब्रांडिंग की जाए।

उन्होंने कहा कि बैतूल को आजीविका का मॉडल बनाया जाए। पत्तल, डोना, चिरौंजी सहित स्वदेशी उत्पादों को भी बढ़ावा दिया जाए। एक नाम से तैयार किए जाने वाले उत्पादों की बिक्री के लिए जिला मुख्यालय पर आउटलेट उपलब्ध कराया जाए। साथ ही सभी ब्लॉकों में भी आउटलेट बनाए जाएं तथा इनके संचालन के लिए एसओपी जारी की जाए। उन्होंने उत्पादों की ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग पर विशेष ध्यान देते हुए मानक संचालन प्रक्रिया जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में जिले में सांची पार्लर भी प्रस्तावित किए जाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही स्व-सहायता समूहों के माध्यम से कैप्सीकम, ब्रोकली आदि उद्यानिकी फसलों की खेती को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए। एनआरएलएम प्रबंधक श्री सतीश पवार द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रेजेंटेशन दिया गया । 

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ सीएसआर परियोजनाओं से शिक्षा, आजीविका और खेल सुविधाओं को मिलेगा नया आयाम ➡️ आजीविका पार्क में एक ही छत के नीचे संचालित होंगी विभिन्न आजीविका गतिविधियां ➡️ सांची पार्लर और उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने के निर्देश ➡️ 13 अगस्त को आयोजित होने वाले रक्तांजलि कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन शनिवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जिले में सीएसआर के तहत शिक्षा संजीवनी, आजीविका पार्क, जिला स्पोर्ट इंटीग्रेटेड कंपलेक्स सहित विभिन्न प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, बैतूल विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल, आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, मुलताई विधायक श्री चंद्रशेखर देशमुख, भैंसदेही विधायक श्री महेंद्र सिंह चौहान, घोड़ाडोंगरी विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उईके एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजा पवार सहित कलेक्टर डॉ.सौरभ संजय सोनवणे उपस्थित रहे। बैठक के दौरान 13 अगस्त को आयोजित होने वाले रक्तांजलि कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। ➡️ शिक्षा संजीवनी प्रोजेक्ट हुआ लॉन्च बैठक के दौरान जिले के नवाचार शिक्षा संजीवनी प्रोजेक्ट को लॉन्च किया गया। वहीं जिले में शिक्षा के इंफ्रास्ट्रक्चर के तहत स्कूलों में डेस्क-बेंच की उपलब्धता, जेईई एवं नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए ई-लर्निंग की व्यवस्था, प्रोफेशनल कोर्स के सब्सक्रिप्शन की सुविधा तथा ब्लॉक स्तर पर ई-लर्निंग युक्त उन्नत लाइब्रेरी विकसित किए जाने की जानकारी दी गई। इन कार्यों को सामुदायिक सहभागिता एवं डीएमएफ के माध्यम से गति दी जाएगी। स्कूलों के अपग्रेडेशन के अंतर्गत रिनोवेशन, अतिरिक्त कक्षों का निर्माण तथा नवीन भवन निर्माण के प्रस्ताव भी तैयार किए जाएंगे। प्रभारी मंत्री श्री पटेल एवं बैतूल विधायक श्री खंडेलवाल ने कहा कि शिक्षा संजीवनी प्रोजेक्ट में सामुदायिक सहभागिता भी सुनिश्चित की जाए। इसके अंतर्गत स्कूलों को गोद लेने, स्कूलों के रिनोवेशन, रंगाई-पुताई, स्किल डेवलपमेंट तथा शिक्षकों के अपडेटेशन जैसी गतिविधियों को शामिल किया जाए। उन्होंने सामाजिक सहभागिता बढ़ाने के लिए इंडस्ट्रियल एवं निजी स्कूलों की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पॉलिटेक्निक के उत्कृष्ट संचालन के लिए शिक्षकों की सराहना भी की। आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने स्कूलों के अपडेटेशन पर जोर दिया। बैठक में बैतूल लाइवलीहुड इनोवेशन के संबंध में चर्चा की गई। इसमें जिले में प्रगतिरत स्व सहायता समूहों, लखपति दीदी सहित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। सीएसआर के तहत प्रस्तावित आजीविका पार्क में मछली पालन, बकरी पालन सहित अन्य आजीविका गतिविधियों को एक ही छत के नीचे संचालित किए जाने की योजना की समीक्षा की गई। इस दौरान प्रभारी मंत्री श्री पटेल एवं बैतूल विधायक श्री खंडेलवाल ने कहा कि बैतूल जनजातीय अंचल होने के कारण यहां के उत्पादों की गुणवत्ता अच्छी है। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्र के उत्पादों की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए स्व-सहायता समूहों के उत्पादों की एक नाम से मार्केटिंग एवं ब्रांडिंग की जाए। उन्होंने कहा कि बैतूल को आजीविका का मॉडल बनाया जाए। पत्तल, डोना, चिरौंजी सहित स्वदेशी उत्पादों को भी बढ़ावा दिया जाए। एक नाम से तैयार किए जाने वाले उत्पादों की बिक्री के लिए जिला मुख्यालय पर आउटलेट उपलब्ध कराया जाए। साथ ही सभी ब्लॉकों में भी आउटलेट बनाए जाएं तथा इनके संचालन के लिए एसओपी जारी की जाए। उन्होंने उत्पादों की ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग पर विशेष ध्यान देते हुए मानक संचालन प्रक्रिया जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में जिले में सांची पार्लर भी प्रस्तावित किए जाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही स्व-सहायता समूहों के माध्यम से कैप्सीकम, ब्रोकली आदि उद्यानिकी फसलों की खेती को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए। एनआरएलएम प्रबंधक श्री सतीश पवार द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रेजेंटेशन दिया गया । CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Aug 8, 2026

➡️ 9 से 17 अगस्त तक जिले में होगा #हर_घर_तिरंगा अभियान, तिरंगा यात्रा की अगुवाई करेंगे समाज के विशिष्ट नागरिक

➡️ 13 अगस्त को नगरीय एवं जनपद क्षेत्रों में, 14 अगस्त को पंचायत स्तर पर निकलेगी तिरंगा रैली

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#HarGharTiranga #HGT2026 
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ 9 से 17 अगस्त तक जिले में होगा #हर_घर_तिरंगा अभियान, तिरंगा यात्रा की अगुवाई करेंगे समाज के विशिष्ट नागरिक ➡️ 13 अगस्त को नगरीय एवं जनपद क्षेत्रों में, 14 अगस्त को पंचायत स्तर पर निकलेगी तिरंगा रैली CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #HarGharTiranga #HGT2026 #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Aug 8, 2026

➡️ 9 से 17 अगस्त तक जिले में होगा #हर_घर_तिरंगा अभियान, तिरंगा यात्रा की अगुवाई करेंगे समाज के विशिष्ट नागरिक

➡️ 13 अगस्त को नगरीय एवं जनपद क्षेत्रों में, 14 अगस्त को पंचायत स्तर पर निकलेगी तिरंगा रैली

राष्ट्रीय ध्वज की आन, बान और शान के प्रति सम्मान तथा नागरिकों में देशभक्ति की भावना के संचार के उद्देश्य से जिले में 9 अगस्त से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आयोजन किया जाएगा। अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल, विधायक भैंसदेही श्री महेंद्र सिंह चौहान, विधायक मुलताई श्री चंद्रशेखर देशमुख, विधायक आमला डॉ. योगेश पंडाग्रे, विधायक घोड़ाडोंगरी श्रीमती गंगाबाई उईके, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजा पवार, उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री सुधाकर पवार तथा कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र जैन सहित सभी जनपद अध्यक्ष एवं नगर पालिका अध्यक्ष उपस्थित रहे।

अभियान की तैयारियों की समीक्षा के दौरान बताया गया कि 13 अगस्त को जिले की सभी नगर पालिका एवं जनपद क्षेत्रों में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा। वहीं 14 अगस्त को पंचायत स्तर पर तिरंगा रैली निकाली जाएगी।

प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने कहा कि जिले में तिरंगा रैली सहित अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों का पूरी गरिमा और भव्यता के साथ आयोजन किया जाए। सभी जनप्रतिनिधि एवं शासकीय कर्मचारी अभियान के सफल क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि गैर-सरकारी संगठनों, समाजसेवियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों को भी अभियान से जोड़ा जाए।

विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि तिरंगा यात्रा का स्वरूप वृहद और भव्य होना चाहिए। सभी जनपद अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि तथा शासकीय अधिकारी-कर्मचारी आपसी समन्वय से अभियान का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि तिरंगा रैली का नेतृत्व समाज के विशिष्ट एवं प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा किया जाए। उन्होंने नगर पालिकाओं, शासकीय विभागों एवं अन्य संगठनों के सहयोग से नागरिकों को न्यूनतम दर पर राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा में जिले के सभी नागरिक सक्रिय सहभागी बनें। यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर स्वागत स्टॉल लगाए जाएं। साथ ही स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थियों को भी अभियान में सक्रिय रूप से सहभागी बनाया जाए।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#HarGharTiranga #HGT2026 
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ 9 से 17 अगस्त तक जिले में होगा #हर_घर_तिरंगा अभियान, तिरंगा यात्रा की अगुवाई करेंगे समाज के विशिष्ट नागरिक ➡️ 13 अगस्त को नगरीय एवं जनपद क्षेत्रों में, 14 अगस्त को पंचायत स्तर पर निकलेगी तिरंगा रैली राष्ट्रीय ध्वज की आन, बान और शान के प्रति सम्मान तथा नागरिकों में देशभक्ति की भावना के संचार के उद्देश्य से जिले में 9 अगस्त से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आयोजन किया जाएगा। अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल, विधायक भैंसदेही श्री महेंद्र सिंह चौहान, विधायक मुलताई श्री चंद्रशेखर देशमुख, विधायक आमला डॉ. योगेश पंडाग्रे, विधायक घोड़ाडोंगरी श्रीमती गंगाबाई उईके, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजा पवार, उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री सुधाकर पवार तथा कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र जैन सहित सभी जनपद अध्यक्ष एवं नगर पालिका अध्यक्ष उपस्थित रहे। अभियान की तैयारियों की समीक्षा के दौरान बताया गया कि 13 अगस्त को जिले की सभी नगर पालिका एवं जनपद क्षेत्रों में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा। वहीं 14 अगस्त को पंचायत स्तर पर तिरंगा रैली निकाली जाएगी। प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने कहा कि जिले में तिरंगा रैली सहित अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों का पूरी गरिमा और भव्यता के साथ आयोजन किया जाए। सभी जनप्रतिनिधि एवं शासकीय कर्मचारी अभियान के सफल क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि गैर-सरकारी संगठनों, समाजसेवियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों को भी अभियान से जोड़ा जाए। विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि तिरंगा यात्रा का स्वरूप वृहद और भव्य होना चाहिए। सभी जनपद अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि तथा शासकीय अधिकारी-कर्मचारी आपसी समन्वय से अभियान का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि तिरंगा रैली का नेतृत्व समाज के विशिष्ट एवं प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा किया जाए। उन्होंने नगर पालिकाओं, शासकीय विभागों एवं अन्य संगठनों के सहयोग से नागरिकों को न्यूनतम दर पर राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा में जिले के सभी नागरिक सक्रिय सहभागी बनें। यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर स्वागत स्टॉल लगाए जाएं। साथ ही स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थियों को भी अभियान में सक्रिय रूप से सहभागी बनाया जाए। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #HarGharTiranga #HGT2026 #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Aug 8, 2026

➡️ जिले के थपोड़ा क्षेत्र में मुरूम और गिट्टी के अवैध परिवहन में संलिप्त 02 वाहन जप्त 

कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत 7 अगस्त को खनिज विभाग बैतूल द्वारा खनिज अमले के साथ जिले के थपोड़ा भैंसदेही क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। खनिज अमले द्वारा मुक्तागिरी मार्ग पर ग्राम थपोड़ा के समीप खनिज मुरूम के अवैध परिवहन में संलिप्त वाहन डम्पर क्रमांक एमएच 29 टी 1200 एवं खनिज गिट्टी के अवैध परिवहन में संलिप्त वाहन ट्रेक्टर क्रमांक एमएच 27 यू 5025 को खनिज नियम अंतर्गत जप्त करने की कार्यवाही की गई। उपरोक्त अवैध परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध मध्यप्रदेश खनिज अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण नियम 2022 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही कर प्रकरणों को न्यायालय अपर कलेक्टर बैतूल में प्रस्तुत किया जा रहा है।

Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Mineral Resources, MP 
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ जिले के थपोड़ा क्षेत्र में मुरूम और गिट्टी के अवैध परिवहन में संलिप्त 02 वाहन जप्त कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत 7 अगस्त को खनिज विभाग बैतूल द्वारा खनिज अमले के साथ जिले के थपोड़ा भैंसदेही क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। खनिज अमले द्वारा मुक्तागिरी मार्ग पर ग्राम थपोड़ा के समीप खनिज मुरूम के अवैध परिवहन में संलिप्त वाहन डम्पर क्रमांक एमएच 29 टी 1200 एवं खनिज गिट्टी के अवैध परिवहन में संलिप्त वाहन ट्रेक्टर क्रमांक एमएच 27 यू 5025 को खनिज नियम अंतर्गत जप्त करने की कार्यवाही की गई। उपरोक्त अवैध परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध मध्यप्रदेश खनिज अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण नियम 2022 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही कर प्रकरणों को न्यायालय अपर कलेक्टर बैतूल में प्रस्तुत किया जा रहा है। Jansampark Madhya Pradesh Department of Mineral Resources, MP #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Aug 8, 2026