कासगंज के कस्बा बिलराम में शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक ढोलना ने ताजियादारों के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान आठों ताजिया रखने के स्थानों का भौतिक सत्यापन किया गया तथा ताजिया जुलूस के निर्धारित रूट का भ्रमण कर आवश्यक व्यवस्थाएं परखी गईं।