गंगरार: mppg ग्राउंड में रात्रिकालीन क्रिकेट: एमएफसी ने सेमीफाइनल में श्रीदेव राजसमंद को 75 रन से हराया
चित्तौड़गढ़ में मातेश्वरी सेवा समिति के तत्वावधान में चल रही रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में नॉकआउट मुकाबले एकतरफा रहे। क्वार्टर फाइनल में एमएफसी ने एपी क्लब को 78 रन से हराया, जबकि श्रीदेव राजसमंद ने श्रीदेव भावा को 9 विकेट से पराजित किया। सेमीफाइनल में एमएफसी ने 150 रन बनाए।