गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के महावीर इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर सिपाही परीक्षा में इंट्री के दौरान 1 अभ्यर्थी गिरफ्तार,ब्लुटूथ डिवाइस जब्त
बिहार पुलिस सिपाही प्रचालक भर्ती परीक्षा में रविवार को हाईटेक नकल की कोशिश को तैनात सुरक्षाकर्मियों ने नाकाम किया है।महावीर इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर ब्लूटूथ डिवाइस के साथ प्रवेश कर रहे 1 अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अभ्यर्थी की पहचान किशनगंज के रहने वाला राजा कुमार सिंह के रूप में हुई है।सूचना के बाद कोतवाली थाना पुलिस हिरासत में लिया है।