पालीगंज: बहादुरगंज गांव में बाइक की टक्कर से एक बच्चा हुआ घायल
पालीगंज के सिगोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत बहादुरगंज गांव में बाइक की टक्कर से एक बच्चा घायल हो गया। घायल हुए बच्चे को इलाज हेतु स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसका उपचार चल रहा है। दुर्घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। घायल की पहचान सूरज कुमार के रूप में की जा रही है।