मुंगावली: चिरोली गांव में 46 वर्षीय व्यक्ति के साथ दबंगों ने रास्ता रोककर दी धमकी, सेहराई पुलिस ने किया मामला दर्ज
मिली जानकारी के अनुसार चंदेरी निवासी राजीव बिदुआ उम्र 46 वर्ष ने रविवार को शाम लगभग सात बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि रविवार को रंजिश के चलते चिरोली निवासी मनीषा और काशी बाई ने रास्ता रोककर जान से मारने की धमकी दी, फरियादी की शिकायत पर सेहराई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ।