महाराजगंज: बछरावां पीजी कॉलेज के पास स्कूटी का संतुलन बिगड़ने से कोचिंग पढ़ने जा रही दो छात्राएं गिरीं, घायल होने पर किया गया इलाज
9 जुलाई बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे स्कूटी पर सवार होकर दो छात्राएं कोचिंग के लिए जा रही थी। तभी अचानक एक व्यक्ति अचानक सामने आ गया, जिससे स्कूटी का नियंत्रण खो गया और नीचे गिरकर दोनों छात्राएं घायल हो गई। घायल छात्राओं को आसपास मौजूद लोगों ने बछरावां सीएचसी पहुंचाया जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है। दुर्घटना की सूचना छात्रओ के परिजनों को सूचना दे दी गई है।