खलीलाबाद: उमरिया बाजार में जमीन कब्जे का विरोध करने पर महिला की पिटाई, हालत गंभीर
धनघटा थाना क्षेत्र के उमरिया बाजार में जमीन पर कथित अवैध कब्जे का विरोध करने पर सुमित्रा देवी पत्नी बृजमढ़ी को दबंगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन उन्हें सीएचसी मलौली ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल खलीलाबाद रेफर किया गया। पीड़िता के पति ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई। मामले की लिखित शिकायत