बिंदकी: बिंदकी में अधिवक्ता संघ के चुनाव में महामंत्री पद के लिए एक नामांकन सहित विभिन्न पदों के लिए कुल 7 नामांकन किए गए
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के तहसील स्थित अधिवक्ता सभागार कक्ष में अधिवक्ता संघ बिंदकी के चुनाव के लिए गुरुवार की सुबह से लेकर शाम 4 बजे तक नामांकन प्रक्रिया चली। महामंत्री पद के लिए प्रतिभा देवी ने तमाम अधिवक्ताओं के साथ नामांकन किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए कमलेश प्रसाद तथा शैलेंद्र अग्निहोत्री एवं कोषाध्यक्ष के लिए सुधीर कुमार ने नामांकन किया।