सादाबाद: नगला मोहन के युवक की दुर्घटना में हुई मौत, शव गांव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम, गांव में छाई शोक लहर
नगला मोहन के एक युवक रामकुमार की मथुरा रोड पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया था और परिजनों को सूचना दी थी। गुरुवार को जब युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव में पहुंचा तो गांव में हाहाकार मच गया ग्रामीणों और परिजनों के द्वारा गमगीन माहौल में युवक के शव का अंतिम संस्कार किया गया है।