कटोरिया: राधानगर के एक निजि आवासीय स्कुल के बाथरूम में लहुलुहान हालत में छात्र के मिलने से फैली सनसनी।
Katoria, Banka | Jun 22, 2026 राधानगर स्थित माउंट केरला आवासीय विद्यालय के बाथरूम में सोमवार सुबह लहुलुहान हालत में एक 7 वर्षीय छात्र गंभीर हालत में मिला। छात्र के सर एवं चेहरे पर धारदार हथियार के वार से गहरे जख्म के निशान थे। आनन-फानन जख्मी छात्र को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में भर्ती कराया गया। जहां से उसे बेहतर के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया।