कुरावली: कुरावली पुलिस ने 315 बोर के तमंचे के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
कुरावली थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर गांव के निकट से राज उर्फ सोनू पुत्र अवधेश, निवासी ग्राम खिरिया पीपर को एक 315 बोर के अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना कुरावली में मामला दर्ज कर लिया गया है।