लोहरदगा: राजेन्द्र भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का हुआ विस्तार, कई कार्यकर्ताओं को दी गई जिम्मेदारी
शहरी क्षेत्र के राजेंद्र भवन कांग्रेस कार्यालय में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के नवनियुक्त कार्यकारिणी की बैठक संगठन के जिला अध्यक्ष संदीप गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष कैसर इकबाल खान, जोनल को-ऑर्डिनेटर अजीत पॉल कुजूर और रॉयल बाखला शामिल हुए। बैठक में संगठन और कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा हुई।