लोहरदगा: कुडू में बंद घर का ताला तोड़कर गहने और नकद हुई चोरी, मामले की जांच में जुटी पुलिस
कुडू थाना क्षेत्र के टावर मोहल्ले में चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर करीब 10 लाख रुपए के सोने के गहने और नकद चोरी कर फरार हो गए है। जानकारी के अनुसार टावर मोहल्ला निवासी अनिल गुप्ता इलाज के लिए हैदराबाद गए हुए है, इसी बीच चोरों ने बीती रात उनके बन्द घर का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया। आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।