लोहरदगा: वन विभाग लोहरदगा के द्वारा शंख नदी के समीप से अवैध लकड़ी के बोटे और एक वाहन को किया गया जब्त
रविवार को वनपाल मुकेश प्रजापति ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर एक वाहन का पीछा किया जा रहा था। इसी क्रम में शंख नदी के समीप ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग खड़ा हुआ। वनपाल के द्वारा जांच में करीब पचास हजार की लकड़ियां बरामद की गईं। गाड़ी के वाहन से जो कागजात जांच के दौरान मिला उससे यह पता चला की यह वाहन हजारीबाग निवासी के नाम दर्ज है।