लोहरदगा: सेन्हा: सेन्हा में अवैध बॉक्साइट लदे दो ट्रक जप्त, दो गिरफ्तार
सेन्हा थाना क्षेत्र से अवैध बॉक्साइट लदे दो ट्रकों जप्त किया गया है। जिला खनन पदाधिकारी राजाराम प्रसाद एवं सेन्हा थाना के वीरेंद्र बाखला द्वारा पुलिस बल के सहयोग से वाहन जांच अभियान चलाया गया था, इसी दौरान अवैध बॉक्साइट लदे दो ट्रकों को जप्त किया गया है साथ ही कल्हेपाठ गांव निवासी महमूद अंसारी एवं अजहरुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।