Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana

बालाघाट: संकल्प से समाधान अभियान: सांसद भारती पारधी ने सुनीं जनसमस्याएं, हितग्राहियों को चेक वितरित किए

Balaghat, Balaghat | Apr 3, 2026
सांदीपनि विद्यालय, बालाघाट में संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार लगभग प्रातः 11 बजे किया गया, जिसमें सांसद भारती पारधी ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों से सीधे संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं, सुझावों एवं आवश्यकताओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलत

MORE NEWS

#बालाघाट
दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों की सघन जांच, 
प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए 14 नमूने 

     प्रदेश एवं जिले में दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दूध डेयरी, मिल्क कलेक्शन सेंटर, चिलिंग सेंटर, मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट एवं रिटेल मिल्क काउंटरों का सघन निरीक्षण किया गया।

       निरीक्षण के दौरान खाद्य लाइसेंस एवं पंजीयन की वैधता, परिसर की साफ-सफाई, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा दुग्ध पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की गई। इस अभियान के अंतर्गत हीरा स्वीट्स एवं जय श्री स्वीट्स (हनुमान चौक, बालाघाट), लिल्हारे मिल्क कलेक्शन सेंटर (मोहगांव धपेरा), लालबर्रा मिल्क कलेक्शन सेंटर (लालबर्रा), मिल्क कलेक्शन सेंटर (तुमाड़ी, वारासिवनी), दुग्ध सेवा समिति (खैरलांजी) तथा मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट (चीचटोला, खैरलांजी) का निरीक्षण किया गया।

      जांच में सभी संस्थानों के खाद्य लाइसेंस एवं पंजीयन वैध पाए गए। हालांकि दो स्थानों पर साफ-सफाई एवं अन्य अनियमितताओं के चलते संबंधित संचालकों को नोटिस जारी किए गए।

      कार्रवाई के दौरान विभिन्न केंद्रों से छाछ, पनीर, दही, खोवा, गाय का दूध, भैंस का दूध एवं मिश्रित दूध सहित कुल 14 नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए। सभी नमूनों को परीक्षण हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच रिपोर्ट में किसी प्रकार की मिलावट या खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

      इस निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री योगेश डोंगरे एवं श्रीमती गीता टांडेकर उपस्थित रहे।

#CMMadhyaPradesh   #JansamparkMP
#foodsuppliesmp

#बालाघाट दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों की सघन जांच, प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए 14 नमूने प्रदेश एवं जिले में दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दूध डेयरी, मिल्क कलेक्शन सेंटर, चिलिंग सेंटर, मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट एवं रिटेल मिल्क काउंटरों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य लाइसेंस एवं पंजीयन की वैधता, परिसर की साफ-सफाई, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा दुग्ध पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की गई। इस अभियान के अंतर्गत हीरा स्वीट्स एवं जय श्री स्वीट्स (हनुमान चौक, बालाघाट), लिल्हारे मिल्क कलेक्शन सेंटर (मोहगांव धपेरा), लालबर्रा मिल्क कलेक्शन सेंटर (लालबर्रा), मिल्क कलेक्शन सेंटर (तुमाड़ी, वारासिवनी), दुग्ध सेवा समिति (खैरलांजी) तथा मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट (चीचटोला, खैरलांजी) का निरीक्षण किया गया। जांच में सभी संस्थानों के खाद्य लाइसेंस एवं पंजीयन वैध पाए गए। हालांकि दो स्थानों पर साफ-सफाई एवं अन्य अनियमितताओं के चलते संबंधित संचालकों को नोटिस जारी किए गए। कार्रवाई के दौरान विभिन्न केंद्रों से छाछ, पनीर, दही, खोवा, गाय का दूध, भैंस का दूध एवं मिश्रित दूध सहित कुल 14 नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए। सभी नमूनों को परीक्षण हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच रिपोर्ट में किसी प्रकार की मिलावट या खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री योगेश डोंगरे एवं श्रीमती गीता टांडेकर उपस्थित रहे। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #foodsuppliesmp

Balaghat, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026

#बालाघाट
जनसुनवाई में सुनी गईं आवेदकों की समस्याएँ
105 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए

प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई की श्रृंखला में 28 जुलाई को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री मृणाल मीना की अध्‍यक्षता में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक सराफ, अपर कलेक्टर श्री जीएस धुर्वे, श्री डीपी बर्मन, संयुक्‍त कलेक्‍टर श्री राहुल नायक, श्री एमआर कोल, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री प्रदीप कौरव तथा एसडीएम श्री गोपाल सोनी ने आवेदकों की समस्याएँ सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में 105 आवेदक अपनी समस्याएँ लेकर पहुँचे।

            किरनापुर निवासी निशा उइके बैहर के ग्राम सोनपुरी निवासी शंकर मसराम के खिलाफ जबरन भूमि पर कब्जा करने की शिकायत लेकर आयी थी। निशा का कहना था कि उसकी बड़ी माँ की पुत्री सरयू मसराम मानसिक एवं शारीरिक रूप से दिव्यांग है, जिसकी पैतृक भूमि पर शंकर मसराम ने जबरन कब्जा कर खेती की जा रही है। शंकर मसराम के ऐसा करने से सरयू के भरण-पोषण और उपचार के लिए भूमि का उपयोग नहीं हो पा रहा है। निशा ने दिव्यांग महिला को उसकी भूमि का कब्जा दिलाने और उचित कार्रवाई करने की मांग की है। इस प्रकरण में बैहर तहसीलदार को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।

            बालाघाट तहसील के वार्ड नं 01 सिद्धार्थ नगर निवासी राजेंद्र चौरागडे वॉर्ड में शिव साईं मंदिर के सामने दोनों तरफ नाली बनवाने की माँग लेकर आये थे। राजेंद्र ने बताया कि मंदिर के सामने की नाली में पानी की निकासी सही तरह से नहीं होने से गंदे पानी का जमाव हो रहा है, जिससे कि वार्ड वासियों को मच्छर व अत्यधिक दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। अतः शीघ्र नाली निर्माण का कार्य सुनिश्चित किया जाए। इस प्रकरण में सीएमओ बालघाट को  आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।

            किरनापुर के ग्राम सालेटेका निवासी प्रकाश डोंगरे महिन्द्रा एंड महिन्द्रा फाइनेंस कंपनी के खिलाफ अतिरिक्त राशि की मांग कर परेशान करने की शिकायत लेकर आये थे। प्रकाश का कहना था कि वर्ष 2018 में 50 हजार का होम लोन लेने के बाद उन्होंने निर्धारित किस्तों का नियमित भुगतान किया, फिर भी कंपनी 09 हजार रुपए की राशि बकाया बता रही है। प्रकाश ने बताया कि कंपनी द्वारा उससे अतिरिक्त राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है। अतः मामले की जांच कर उचित समाधान कराने कराया जाए। इस प्रकरण में अग्रणी बैंक प्रबंधक को आवश्यक कार्यवाही करने कहा गया है।

            खैरलांजी तहसील अंतर्गत ग्राम बकोड़ी निवासी वर्षा राणा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान स्वीकृत कराने की मांग लेकर आयी थी। उन्होंने बताया कि पीएम आवास प्लस सूची में उनके सत्यापन के दौरान गलत तरीके से उनके नाम पर चार पहिया वाहन दर्ज कर दिया गया, जबकि उनके पास कोई वाहन नहीं है। वर्षा ने कहा कि इस त्रुटि के कारण उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने प्रशासन से जांच कर त्रुटि सुधारते हुए शीघ्र आवास स्वीकृत करने की मांग की है। इस प्रकरण में जिला पंचायत की परियोजना अधिकारी आवास को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने कहा गया है।

            लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से सेवानिवृत्त हेडपंप तकनीशियन कृष्ण कुमार चौहान लंबित वार्षिक वेतन वृद्धि का एरियर दिलाने की मांग लेकर आये थे। उन्होंने बताया कि नियमित नियुक्ति और परिवीक्षा अवधि पूर्ण होने के बावजूद वर्षों से वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ और उसका एरियर नहीं मिला है। कृष्ण कुमार का कहना है कि विभागीय आदेशों के बाद भी उनका प्रकरण लंबित रखा गया है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर शीघ्र लंबित एरियर का भुगतान कराने की मांग की है। इस प्रकरण में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।

            जनसुनवाई में बैहर तहसील के ग्राम जाल्‍दा के ग्रामीण वन विभाग की भूमि का पट्टा दिलाने की मांग लेकर आये थे। उनका कहना था कि वन विभाग के बीट क्रमांक 1910 एवं 1911 की भूमि की दो बार नाप-जोख हो चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से प्रकरण लंबित रहने के कारण पात्र लोगों को वन भूमि का पट्टा नहीं मिल सका है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर वन भूमि का पट्टा आवंटित करने की मांग की है। इस प्रकरण में एसडीओ फॉरेस्ट को शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।

            खैरलांजी तहसील के ग्राम भौरगढ़ निवासी तेजराम करंडे शिकायत लेकर आये थे कि कुछ लोगों ने सीसी रोड तोड़कर शौचालय का गंदा पानी उनके मकान के सामने सार्वजनिक मार्ग पर छोड़ दिया है, जिससे गंदगी, दुर्गंध और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। शिकायत में सरपंच एवं सचिव पर नालियों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था की अनदेखी करने का भी आरोप लगाया गया है। तेजराम ने मामले की जांच कर जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। इस प्रकरण में जनपद सीईओ खैरलांजी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।

            जनसुनवाई में लालबर्रा तहसील अंतर्गत ग्राम पनबिहरी निवासी विनोद ब्रम्हे ने बिना लिखित नोटिस निजी भूमि पर जांच करने के आरोप में हल्का पटवारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया है कि पटवारी बिना किसी वैधानिक आदेश या प्रकरण के उनकी लगानी भूमि पर पहुंचकर खसरा-नक्शा की मांग करते हुए जांच का दबाव बना रहे थे। आवेदक का आरोप है कि लिखित आदेश मांगने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया, जबकि खसरा एवं नक्शा शासकीय पोर्टल पर उपलब्ध हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। इस प्रकरण में लालबर्रा तहसीलदार को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।

            खैरलांजी तहसील के ग्राम झरिया निवासी पूरनलाल मेश्राम एवं शिवराम परिहार वन अधिकार अधिनियम के तहत वन भूमि का पट्टा दिलाने की मांग लेकर आये थे। उनका कहना था कि वह वर्ष 1982 से पूर्व से मुरझड़ बीट के कम्पार्टमेंट क्रमांक 474 स्थित लगभग तीन एकड़ वन भूमि पर खेती करता आ रहा है। उन्होंने स्वयं को गरीब एवं गरीबी रेखा के अंतर्गत पात्र बताते हुए वन भूमि पर अधिकार का दावा किया है। अतः मामले की जांच कर वन अधिकार अधिनियम के प्रावधानों के तहत भूमि का पट्टा प्रदान किया जाए। इस प्रकरण में एसडीओ फॉरेस्ट को आवश्यक कार्यवाही करने कहा गया है।

            जनसुनवाई में बालाघाट तहसील अंतर्गत वार्ड क्रमांक 3 के निवासी शोऐब खान कच्ची सड़क और जलभराव की समस्या लेकर आए थे। उसने बताया कि बारिश के कारण सड़क पर जलभराव और कीचड़ से वार्डवासियों तथा स्कूली बच्चों को रोजाना आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड निवासी शेख अब्दुल्लाह की ओर से भी इसी समस्या के निराकरण नहीं होने का उल्लेख किया गया। आवेदकों ने कच्ची सड़क पर गिट्टी बिछाकर जल निकासी की व्यवस्था कराने और शीघ्र समाधान की मांग की है। इस प्रकरण में सीएमओ बालाघाट को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।

            वारासिवनी तहसील के ग्राम सिकंद्रा पटेलटोला निवासी बालकृष्ण पारधी पड़ोसी किशोर मंडले के खिलाफ शिकायत लेकर आये थे कि वह खेत की मेड़ पर लगे सीमेंट के खंभे और तार तोड़ देता है तथा विरोध करने पर चाकू से जान से मारने की धमकी देता है। आवेदक ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी फसल को मवेशियों से चरवाकर नुकसान पहुंचाया जा रहा है और गांव में अशांति का माहौल बनाया जा रहा है। उन्होंने अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने और आरोपी के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इस प्रकरण में एसडीएम वारासिवनी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।

#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #mprevenudeptt #schooledump  #mpurbandeptt

#बालाघाट जनसुनवाई में सुनी गईं आवेदकों की समस्याएँ 105 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई की श्रृंखला में 28 जुलाई को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री मृणाल मीना की अध्‍यक्षता में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक सराफ, अपर कलेक्टर श्री जीएस धुर्वे, श्री डीपी बर्मन, संयुक्‍त कलेक्‍टर श्री राहुल नायक, श्री एमआर कोल, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री प्रदीप कौरव तथा एसडीएम श्री गोपाल सोनी ने आवेदकों की समस्याएँ सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में 105 आवेदक अपनी समस्याएँ लेकर पहुँचे। किरनापुर निवासी निशा उइके बैहर के ग्राम सोनपुरी निवासी शंकर मसराम के खिलाफ जबरन भूमि पर कब्जा करने की शिकायत लेकर आयी थी। निशा का कहना था कि उसकी बड़ी माँ की पुत्री सरयू मसराम मानसिक एवं शारीरिक रूप से दिव्यांग है, जिसकी पैतृक भूमि पर शंकर मसराम ने जबरन कब्जा कर खेती की जा रही है। शंकर मसराम के ऐसा करने से सरयू के भरण-पोषण और उपचार के लिए भूमि का उपयोग नहीं हो पा रहा है। निशा ने दिव्यांग महिला को उसकी भूमि का कब्जा दिलाने और उचित कार्रवाई करने की मांग की है। इस प्रकरण में बैहर तहसीलदार को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। बालाघाट तहसील के वार्ड नं 01 सिद्धार्थ नगर निवासी राजेंद्र चौरागडे वॉर्ड में शिव साईं मंदिर के सामने दोनों तरफ नाली बनवाने की माँग लेकर आये थे। राजेंद्र ने बताया कि मंदिर के सामने की नाली में पानी की निकासी सही तरह से नहीं होने से गंदे पानी का जमाव हो रहा है, जिससे कि वार्ड वासियों को मच्छर व अत्यधिक दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। अतः शीघ्र नाली निर्माण का कार्य सुनिश्चित किया जाए। इस प्रकरण में सीएमओ बालघाट को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। किरनापुर के ग्राम सालेटेका निवासी प्रकाश डोंगरे महिन्द्रा एंड महिन्द्रा फाइनेंस कंपनी के खिलाफ अतिरिक्त राशि की मांग कर परेशान करने की शिकायत लेकर आये थे। प्रकाश का कहना था कि वर्ष 2018 में 50 हजार का होम लोन लेने के बाद उन्होंने निर्धारित किस्तों का नियमित भुगतान किया, फिर भी कंपनी 09 हजार रुपए की राशि बकाया बता रही है। प्रकाश ने बताया कि कंपनी द्वारा उससे अतिरिक्त राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है। अतः मामले की जांच कर उचित समाधान कराने कराया जाए। इस प्रकरण में अग्रणी बैंक प्रबंधक को आवश्यक कार्यवाही करने कहा गया है। खैरलांजी तहसील अंतर्गत ग्राम बकोड़ी निवासी वर्षा राणा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान स्वीकृत कराने की मांग लेकर आयी थी। उन्होंने बताया कि पीएम आवास प्लस सूची में उनके सत्यापन के दौरान गलत तरीके से उनके नाम पर चार पहिया वाहन दर्ज कर दिया गया, जबकि उनके पास कोई वाहन नहीं है। वर्षा ने कहा कि इस त्रुटि के कारण उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने प्रशासन से जांच कर त्रुटि सुधारते हुए शीघ्र आवास स्वीकृत करने की मांग की है। इस प्रकरण में जिला पंचायत की परियोजना अधिकारी आवास को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने कहा गया है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से सेवानिवृत्त हेडपंप तकनीशियन कृष्ण कुमार चौहान लंबित वार्षिक वेतन वृद्धि का एरियर दिलाने की मांग लेकर आये थे। उन्होंने बताया कि नियमित नियुक्ति और परिवीक्षा अवधि पूर्ण होने के बावजूद वर्षों से वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ और उसका एरियर नहीं मिला है। कृष्ण कुमार का कहना है कि विभागीय आदेशों के बाद भी उनका प्रकरण लंबित रखा गया है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर शीघ्र लंबित एरियर का भुगतान कराने की मांग की है। इस प्रकरण में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। जनसुनवाई में बैहर तहसील के ग्राम जाल्‍दा के ग्रामीण वन विभाग की भूमि का पट्टा दिलाने की मांग लेकर आये थे। उनका कहना था कि वन विभाग के बीट क्रमांक 1910 एवं 1911 की भूमि की दो बार नाप-जोख हो चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से प्रकरण लंबित रहने के कारण पात्र लोगों को वन भूमि का पट्टा नहीं मिल सका है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर वन भूमि का पट्टा आवंटित करने की मांग की है। इस प्रकरण में एसडीओ फॉरेस्ट को शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। खैरलांजी तहसील के ग्राम भौरगढ़ निवासी तेजराम करंडे शिकायत लेकर आये थे कि कुछ लोगों ने सीसी रोड तोड़कर शौचालय का गंदा पानी उनके मकान के सामने सार्वजनिक मार्ग पर छोड़ दिया है, जिससे गंदगी, दुर्गंध और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। शिकायत में सरपंच एवं सचिव पर नालियों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था की अनदेखी करने का भी आरोप लगाया गया है। तेजराम ने मामले की जांच कर जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। इस प्रकरण में जनपद सीईओ खैरलांजी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। जनसुनवाई में लालबर्रा तहसील अंतर्गत ग्राम पनबिहरी निवासी विनोद ब्रम्हे ने बिना लिखित नोटिस निजी भूमि पर जांच करने के आरोप में हल्का पटवारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया है कि पटवारी बिना किसी वैधानिक आदेश या प्रकरण के उनकी लगानी भूमि पर पहुंचकर खसरा-नक्शा की मांग करते हुए जांच का दबाव बना रहे थे। आवेदक का आरोप है कि लिखित आदेश मांगने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया, जबकि खसरा एवं नक्शा शासकीय पोर्टल पर उपलब्ध हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। इस प्रकरण में लालबर्रा तहसीलदार को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। खैरलांजी तहसील के ग्राम झरिया निवासी पूरनलाल मेश्राम एवं शिवराम परिहार वन अधिकार अधिनियम के तहत वन भूमि का पट्टा दिलाने की मांग लेकर आये थे। उनका कहना था कि वह वर्ष 1982 से पूर्व से मुरझड़ बीट के कम्पार्टमेंट क्रमांक 474 स्थित लगभग तीन एकड़ वन भूमि पर खेती करता आ रहा है। उन्होंने स्वयं को गरीब एवं गरीबी रेखा के अंतर्गत पात्र बताते हुए वन भूमि पर अधिकार का दावा किया है। अतः मामले की जांच कर वन अधिकार अधिनियम के प्रावधानों के तहत भूमि का पट्टा प्रदान किया जाए। इस प्रकरण में एसडीओ फॉरेस्ट को आवश्यक कार्यवाही करने कहा गया है। जनसुनवाई में बालाघाट तहसील अंतर्गत वार्ड क्रमांक 3 के निवासी शोऐब खान कच्ची सड़क और जलभराव की समस्या लेकर आए थे। उसने बताया कि बारिश के कारण सड़क पर जलभराव और कीचड़ से वार्डवासियों तथा स्कूली बच्चों को रोजाना आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड निवासी शेख अब्दुल्लाह की ओर से भी इसी समस्या के निराकरण नहीं होने का उल्लेख किया गया। आवेदकों ने कच्ची सड़क पर गिट्टी बिछाकर जल निकासी की व्यवस्था कराने और शीघ्र समाधान की मांग की है। इस प्रकरण में सीएमओ बालाघाट को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। वारासिवनी तहसील के ग्राम सिकंद्रा पटेलटोला निवासी बालकृष्ण पारधी पड़ोसी किशोर मंडले के खिलाफ शिकायत लेकर आये थे कि वह खेत की मेड़ पर लगे सीमेंट के खंभे और तार तोड़ देता है तथा विरोध करने पर चाकू से जान से मारने की धमकी देता है। आवेदक ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी फसल को मवेशियों से चरवाकर नुकसान पहुंचाया जा रहा है और गांव में अशांति का माहौल बनाया जा रहा है। उन्होंने अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने और आरोपी के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इस प्रकरण में एसडीएम वारासिवनी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #mprevenudeptt #schooledump #mpurbandeptt

Balaghat, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026

#बालाघाट 
कलेक्टर श्री मृणाल मीना की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई में पहुंचे आवेदकों ने कलेक्टर श्री मीना को अपनी शिकायत से अवगत कराया। इस दौरान जनसुनवाई में उपस्थित शिकायत संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्या निराकरण करने के निर्देश दिए।
#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP  #mprevenudeptt #schooledump

#बालाघाट कलेक्टर श्री मृणाल मीना की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई में पहुंचे आवेदकों ने कलेक्टर श्री मीना को अपनी शिकायत से अवगत कराया। इस दौरान जनसुनवाई में उपस्थित शिकायत संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्या निराकरण करने के निर्देश दिए। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #mprevenudeptt #schooledump

Balaghat, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026