मंझनपुर: क्रान्तिज्योति सावित्रीबाई फुले फाउंडेशन के लोगों ने मंझनपुर में किया प्रदर्शन, आश्रम पद्धति के नाम बदलने की मांग उठाई
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर कलेक्ट्रेट में क्रान्ति ज्योति सावित्रीबाई फुले फाउंडेशन के लोगों ने सोमवार को जोरदार धरना प्रदर्शन किया इसके बाद प्रधानमंत्री संबोधित डीएम को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से यह मांग की गई कि कोइलहा स्थित राजकीय बालिका आश्रम पद्धति विद्यालय का मूल नाम सावित्रीबाई फुले पुनः बहाल की जाए। इसी को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है।