कठूमर: पनियाला-बड़ौदामेव एक्सप्रेस-वे पर ठेकेदारों ने किया प्रदर्शन, 15 करोड़ भुगतान की मांग
पनियाला। एक्सप्रेस-वे निर्माण में लगे 30-40 पेटी ठेकेदारों का गुरुवार को गुस्सा फूट पड़ा। पिछले 5 महीने से भुगतान नहीं मिलने पर उन्होंने काम बंद कर मुख्य निर्माण कंपनी ‘न्यू कॉन’ के कार्यालय के बाहर जमकर विरोध किया। ठेकेदारों का आरोप है कि कंपनी ने करीब 15 करोड़ रुपए रोक रख है।