हल्द्वानी से पहाड़ी क्षेत्रों की ओर यात्रा करने वाले वाहन चालकों के लिए प्रशासन ने एक आवश्यक सूचना जारी की है। वीकेंड और पर्यटकों की लगातार बढ़ती आमद को देखते हुए यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए रूट में बदलाव किया गया है। नए नियमों के अनुसार, काठगोदाम से ऊपर (पहाड़ की ओर) जाने वाले वाहनों का संचालन निर्धारित समय पर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान केवल ऊपर (पहाड़ी क्षेत्रों) से हल्द्वानी की ओर आने वाले वाहनों को ही आने की अनुमति होगी।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #Rishikesh #Haldwani #Nanital #Trafficrules
Dehradun, Dehradun | Oct 4, 2026