बरेली: बरेली के निजी मेडिकल कॉलेज पर आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद पैसे लेने का गंभीर आरोप, स्वास्थ्य विभाग से की गई शिकायत
पीलीभीत के रहने वाले एक व्यक्ति ने बरेली के एक निजी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पर गंभीर आरोप लगाए हैं और मामले की शिकायत स्वास्थ्य विभाग से की गई है उनका कहना है कि आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद भी इलाज के नाम पर उनसे लाखों वसूले गए और उनका लगातार धमकियां भी दी जा रही है फिलहाल पीड़ित कार्रवाई की मांग कर रहा है।