सोनीपत जिले के गोहाना उपमंडल में वन्यजीव संरक्षण कानून की धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है। गांव मातंड के एक किसान के खेत में नीलगाय मृत मिली, जिसके शरीर पर गोली लगने के निशान पाए गए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग और पुलिस ने स्थल निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।गांव मातंड निवासी किसान पवन ने जानकारी दी।