वैर: जहाज में कारिस देव बाबा के मेले में दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, कानून व शांति व्यवस्था के लिए जाब्ता लगाया गया
Weir, Bharatpur | Aug 13, 2025 बुधवार सुबह 9:00 बजे उपखंड वैर के गांव जहाज में कारिस देव बाबा का मेला आयोजित किया जा रहा है जिसमें दर्शन करने के लिए दूर दराज से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। दर्शन करने के लिए यूपी एमपी हरियाणा दिल्ली सहित कई प्रांतों के श्रद्धालु काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। वही यात्री साधनों के अभाव में जान जोखिम में डालकर वाहनों में सफर कर रहे हैं।