कोतमा: बिजुरी हनुमान मंदिर चौक में पुलिस ने दी लोगों को साइबर अपराध से बचाव की जानकारी
Kotma, Anuppur | Jul 5, 2026 बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत साइबर अपराध से लोगों को जागरूक करने का कार्य पुलिस के द्वारा किया जा रहा है ।जहां रविवार को 11:00 बजे बिजुरी पुलिस के द्वारा स्थानी लोगों को साइबर अपराध के विभिन्न रूपों की जानकारी दी गई और लोगों को इसके प्रति सतर्क रहने की अपील की गई साथ ही समझाया गया कि अपनी ओटीपी एवं अन्य पहचान किसी से शेयर ना करें।