क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर सीता शरण शर्मा ने हाँसलपुर पहुंचकर यहां लोटन परिवार द्वारा कराई जा रही श्री नर्मदा महापुराण कथा के कार्यक्रम में भागीदारी की कार्यक्रम में शामिल होकर विधायक ने व्यास गादी की पूजा अर्चना कर पंडित महेंद्र प्रसाद शास्त्री के मुखारविंद से सुनाई जा रही कथा का श्रवण किया। इस दौरान समस्त ग्रामीण जन उपस्थित रहे।