गोपालगंज: सेमरा गाँव मे दो बाइक के बीच हुई टक्कर में एक बाइक पर सवार दो लोग हुए घायल,इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में दो बाइक के बीच हुई टक्कर में एक बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि यह दोनों लोग एक बाइक पर सवार होकर कुचायकोट बाजार जा रहे थे। तभी इसी दौरान यह हादसा हुआ है।