गोपालगंज: रतनपूरा गांव निवासी युवती घर से हुई लापता, खेत में मिला शव, तय हो गई थी शादी : बोले मृतका के पिता नंदलाल चौधरी।
जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव निवासी एक युवती की शादी उसके पिता ने तय कर दी थी। इस दौरान देर रात घर के सदस्यों को खाना खिलाने के बाद घर से लापता हो गई। जिसका शव खेत में मिला है। वहीं मृतका के पिता नंदलाल चौधरी ने बताया की बकरी चराने गए लोगों ने इसकी जानकारी दी है। वहीं रविवार को युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।