गोपालगंज: बरहिमा मोड़ पर हुए हादसे में 3 जवानों की मौत के भड़के जवान, पुलिस अधिकारी पर की कार्रवाई की मांग : जवान देवेंद्र कुमार।
जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा मोड़ पर बस व ट्रक के बीच हुई टक्कर में तीन जवान की मौत हो गई। इसके बाद बस में सवार अन्य जवानों ने पुलिस लाइन के डीएसपी, सार्जेंट मेजर व एसपी पर अपना गुस्सा निकालना शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस लाइन के जवान देवेंद्र कुमार ने कहा की प्रताड़ित किया जा रहा है। रविवार को सभी पदाधिकारी पर कार्रवाई की मांग की।