गोपालगंज: भागी पट्टी गांव के समीप से उत्पाद विभाग ने वाहन जांच के दौरान बोलेरो में छुपाकर रखी गई 360 लीटर शराब जब्त, दो गिरफ्तार।
जिले के कटेया थाना क्षेत्र के भागी पट्टी गांव के समीप उत्पाद विभाग ने छापेमारी करते शराब लदी एक बोलेरो को जब्त कर लिया। इस दौरान बोलेरो के अंदर 360 लीटर शराब जब्त कर लिया। वहीं बोलेरो पर सवार दो शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने दी।