गढ़वा: सरस्वतिया नदी के पुनरुद्धार को लेकर प्रशासन सख्त, एसडीएम ने अतिक्रमण हटाने और सफाई की रणनीति बनाई
Garhwa, Garhwa | May 23, 2026 गढ़वा में सरस्वतिया नदी के पुनरुद्धार को लेकर प्रशासन अब गंभीर नजर आ रहा है। उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर सदर एसडीएम संजय कुमार ने शनिवार को गढ़वा अंचल, नगर परिषद, जल संसाधन विभाग और पीएचईडी के अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। बैठक में सरस्वतिया और तिलैया नदी को अतिक्रमण मुक्त कराने, सफाई अभियान चलाने और गाद हटाने को लेकर रणनीति बनाई गई। नगर परिषद को नद