चांपा: चाम्पा रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान, संदिग्धों पर पैनी नजर, पुलिस कर रही है चेकिंग
जांजगीर-चांपा जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में पुलिस द्वारा चांपा रेलवे स्टेशन एवं आने-जाने वाली ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत रेलवे स्टेशन पर पुलिस टीमों द्वारा यात्रियों, संदिग्ध व्यक्तियों एवं उनके सामान की गहन जांच की गई।