कैराना: कैराना के मामौर निवासी ग्रामीण पर लोहे की रॉड से किया हमला, दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Kairana, Shamli | May 23, 2026 कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव मामौर निवासी रिजवान ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि बीते गुरुवार शाम करीब पांच बजे वह शामली बस स्टैंड के पास स्थित एक मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने गया था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही फरमान और अफजाल वहां पहुंचे और उसके साथ गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया।