आवास योजनाओं के सर्वे में पारदर्शिता पर जोर
पात्र परिवारों का नियमानुसार चयन करने का डीएम ने दिया निर्देश
#देवरिया। प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना और आवास प्लस सर्वे की प्रगति को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने सर्वे कार्य, पात्र लाभार्थियों के चयन और योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आवास योजनाओं के लिए पात्र परिवारों का सर्वे नियमानुसार और पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए। सर्वे के दौरान शासन की ओर से निर्धारित पात्रता मानकों का विशेष ध्यान रखने को कहा।
डीएम ने कहा कि योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंद और पात्र परिवारों तक पहुंचना चाहिए। इसके लिए सर्वे और लाभार्थी चयन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
बैठक में एडीएम प्रशासन प्रेम नारायण सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए, सभी बीडीओ और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Barhaj, Deoria | Oct 5, 2026