बज्जू: युवक पर जानलेवा हमला, कार में की तोड़फोड़, जान से मारने की धमकी का मामला बज्जु थाने में दर्ज हुआ
Bajju, Bikaner | Jul 1, 2026 बज्जू थाना क्षेत्र में नहर पर गेज बताने का कार्य कर रहे एक ठेकेदार के साथ मारपीट, जान से मारने की धमकी और कार में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।चक 09 जीडब्ल्यूएम (बी) बीकमपुर निवासी चन्द्रभान पुत्र ओमप्रकाश विश्नोई ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज किया