रजौन: रजौन ब्लॉक गेट के पास दो बाइकों की टक्कर, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
Rajaun, Banka | Apr 16, 2026 रजौन प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक गेट के पास गुरुवार को तेज रफ्तार दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई । दो घायलों को भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है।