महोबा: टिकरी गांव में एक महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में भर्ती
Mahoba, Mahoba | May 16, 2026 टिकरी गांव में अज्ञात कारणों के चलते आशाराम की 40 वर्षीय पत्नी आकांक्षा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने तत्काल इलाज शुरू किया। परिवार घटना के कारणों पर कुछ भी बोलने से बच रहा है। शनिवार सुबह डॉक्टरों ने महिला की हालत स्थिर बताई है।