कांके: रांची के मेन रोड स्थित हनुमान मंदिर के सामने दास म्यूजिक से चंदा मांगने आए युवकों ने की मारपीट
Kanke, Ranchi | Jul 15, 2024 रांची के मेन रोड स्थित हनुमान मंदिर के सामने दास म्यूजिक से जबरन चंदा के नाम पर रंगदारी करने का मामला सामने आया है। चंदा लेने आए युवकों ने दास म्यूजिक के दुकानदार के साथ मारपीट की है। चंदा लेने के दौरान की गई मारपीट का पूरा मामला CCTV में कैद हो गया है। दास म्यूजिक के दुकानदार के साथ मारपीट किए जाने से स्थानीय लोग काफी आक्रोशित हैं।